Dr Anand Kumar Tripathi Presents Book on Indian Penal Code to Governor on Ambedkar Jayanti आपराधिक कानून की किताब राज्यपाल को भेंट की, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsDr Anand Kumar Tripathi Presents Book on Indian Penal Code to Governor on Ambedkar Jayanti

आपराधिक कानून की किताब राज्यपाल को भेंट की

Sultanpur News - सुलतानपुर। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय,गांधीनगर, गुजरात में डीन, शोध एवं सह

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरMon, 14 April 2025 05:25 PM
share Share
Follow Us on
आपराधिक कानून की किताब राज्यपाल को भेंट की

सुलतानपुर। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय,गांधीनगर, गुजरात में डीन, शोध एवं सह आचार्य, विधि डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी ने आपराधिक कानून पर अपनी किताब 'भारतीय न्याय संहिता:एक काव्य खंड' राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को डॉ. अम्बेडकर जयंती पर एक शिष्टाचार मुलाकात के दौरान भेंट की। पुस्तक का विमोचन 50 वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान सम्मेलन में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया था।

डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी सुलतानपुर जिले के बरौसा क्षेत्र स्थित ग्राम देवरिया के रहने वाले हैं। उन्होंने जनता इंटर कालेज बेलहरी से माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की। कहा, भारतीय न्याय संहिता के सभी उपबंधों को काव्यात्मक शैली में लिखा गया है । प्रस्तुत पुस्तक के माध्यम से हिन्दी भाषा में कानून को समझने में काफी मदद मिलेगी और निस्संदेह यह पुस्तक पुलिस अधिकारियों, विधि के विद्यार्थियों, न्यायाधीशों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और आम जन मानस के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी।पुस्तक भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए धर्म शास्त्रों और प्राचीन ग्रंथों में वर्णित विशेष सन्दर्भों को न्याय संहिता में वर्णित प्रावधानों के साथ सुन्दर तरीके से सामंजस्य स्थापित करने का सफल प्रयास किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।