फरकिया क्षेत्रवासियों के लिए ट्रेन परिचालन गौरव का क्षण : सांसद
फरकिया क्षेत्रवासियों के लिए ट्रेन परिचालन गौरव का क्षण : सांसद फरकिया क्षेत्रवासियों के लिए ट्रेन परिचालन गौरव का क्षण : सांसद फरकिया क्षेत्रवासियों

खगड़िया । नगर संवाददाता फरकिया क्षेत्रवासियों के लिए गुरुवार एक गौरव का दिन है। अलौली से पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू होने से वर्षों से लोगों के संजोए सपने क ो साकार हुआ। यह बातें सांसद राजेश वर्मा ने पूर्व मध्य रेल अंतर्गत समस्तीपुर मंडल के दो रेल खंड अलौली खगड़िया तथा बिथान से हसनपुर सवारी गाड़ी के परिचालन शुरू होने के बाद कही। उन्होंने अलौली स्टेशन पर गुरुवार को एक सभा को संबोधित की। सांसद ने बिथान से हसनपुर ट्रेन का तथा सहरसा से लोकमान्य तिलक ट्रेन के परिचालन शुरू होने पर प्रसन्नता जताई। कहा कि उन्हें इन जगहों के लोगों ने चुनाव प्रचार के दौरान ट्रेन के परिचालन की मांग रखी थी। आज परिचालन शुरू हो गया है। अब जल्द ही यहां से पटना और दिल्ली के लिए ट्रेनों का परिचालन शुरू करवकाया जाएगा। इसके लिए वे लगातार सदन में रेल मंत्री के समक्ष इस मांग को रखेंगे। वहंी खगड़िया जक्शन पर सोनपुर मंडल के द्वारा सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का भी शुभारंभ होने पर कहा कि यह ट्रेन खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के मानसी, खगड़िया व हसनपुर को सीधा मुंबई तथा पटना से जोड़ेगी। कहा कि अभी लोकसभा क्षेत्र में जो भी रेल परियोजना अधूरी है। उसको भी पूरा करवाने के लिए सकरात्मक प्रयास करेंगे। उन्होंने खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के लिए तीन महत्वपूर्ण योजना की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव, लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान का आभार व्यक्त किया। कार्य्रकम के दौरान लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत, जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल, अलौली लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव, अंजनी किशोर, पिंकेश पासवान, चंदन कुमार, रामवृक्ष कुमार, मनीष नाटा, चीनी लाल मंडल, निशांा प्रताप, जदयू की अनुराधा कुमारी, अजय मंडल, उमेश कुशवाहा, राजीव रंजन, भाजपा के इंद्र भूषण कुशवाहा, राजेश सिंह, मनीष राय, गौरव कुमार, अक्षय सूरी, अमृतांश जायसवाल, नीतीश सिंह, डीआरयूसीसी सदस्य छोटू पोद्दार आदि मौजूद थे।
फोटो: 7
कैप्शन: गुरुवार को अलौली-सहरसा ट्रेन से फर करते सांसद।
फ्लायर:
जिले में भीषण गर्मी का रहा असर, गर्म हवा से कुम्हला रहे लोग
तापमान 40 डिग्री हुआ पार, न्यूनतम तापमान भी रह रहा है चढ़ा
आगामी 27 अप्रैल तक आसमान साफ रहने की है संभावना
खगड़िया। निज प्रतिनिधि
जिले में गुरुवार को भीषण गर्मी का असर रहा। गर्म हवा लोगों को कुम्हला रहा था। तेज धूप व गर्म हवा मिलकर हिट वेव जैसी स्थिति उत्पन्न कर रहा था। धूप लोगों को तपाने पर आमादा था। सुबह से ही तेज धूप निकली थी। दोपहर में सूर्य से मानों आग निकलने वाली गर्मी हो रही थी। जिले में पारा गर्म लगातार बना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री रही। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रही। उत्तर पूरब से हवा चल रही थी। हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। शाम छह बजे के बाद मौसम में हल्की राहत हुई। धूप नरम होने से हवा का असर बीच-बीच में महसूस जरूर राहत भरी हो रही थी। एक दिन पहले बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रही थी। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रही थी। तेज धूप व गर्म हवा लोगों को तपा रही थी। गत मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज की गई। पर, 41 डिग्री जैसा गर्मी अनुभव कराया था। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रही थी। वही इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रही थी। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रही थी। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 27 अप्रैल तक आसमान साफ रहने की संभावना बताई है। साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। जिले में अधिकतम तापमान तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकती है। न्यूनतम तापमान में भी हल्की वृद्धि के साथ 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकती है। सामान्य से अधिक तापमान व हवा में नमी बने रहने से भीषण गर्मी की स्थिति बना रहेगा। हालांकि 27 अप्रैल को हवा की रफ्तार थोड़ी अधिक रह सकती है।
तेज धूप से गर्मी का रहेगा खासा असर: जिले में तेज धूप का असर बना रहेगा। जिससे पारा काफी गर्म बना रहेगा। जिले में 25 अप्रैल को अधिकतम 40 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। वही 26 अप्रैल को अधिकतम 38 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री तापमान रह सकती है। आगामी 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री रहेगी। जबकि 28 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही 29 अप्रैल को अधिकतम 27 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रह सकती है। वहीं 30 अप्रैल को अधिकतम 30 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री रह सकती है। आगामी एक व दो मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। तीन मई को अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री तापमान रह सकता है। इधर 28 अप्रैल से बादल के साथ हल्की बारिश के आसार भी बने हैं।
फोटो: 11
कैप्शन: गुरुवार को खगड़िया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बैठे यात्री।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।