Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsForest Fires Surge in Bageshwar Wildlife Threatens Local Communities
मिहीनिया से लगे जंगल धधके
बागेश्वर में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। मिहीनिया के जंगल में रविवार रात लगी आग से कई पेड़ जल गए हैं। इसके कारण जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में आ रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। वन विभाग से आग...
Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरMon, 2 June 2025 11:33 AM

बागेश्वर। बागेश्वर रेंज में आग की घटनाएं अब बढ़ने लगी है। जिला मुख्यालय से लगे मिहीनिया के जंगल में रविवार की रात से आग लगी हुई है। आग से चीड़ समेत कई पेड़ जल गए हैं। लगातार जल रहे जंगलों के कारण जंगली जानवरों ने आबादी क्षेत्र में रुख शुरू कर दिया है। इस कारण लोगों में दहशत का माहौल बना है। लोगों ने वन विभाग से आग पर काबू पाने की मांग की है। उधर शक्तेश्वर क्षेत्र में भी जंगल धधक रहे हैं। इधर रेंजर एसएस करायत ने बताया कि आग बुझाने के लिए वन कर्मी लगे हैं। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।