Sacred Bath of Rajrajeshwari and Devaradi Devi on Baisakhi in Karnprayag देवराड़ी देवी और चंडिका देवी ने किया संगम स्नान, Chamoli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsSacred Bath of Rajrajeshwari and Devaradi Devi on Baisakhi in Karnprayag

देवराड़ी देवी और चंडिका देवी ने किया संगम स्नान

देवराड़ी देवी और चंडिका देवी ने किया संगम स्नान देवराड़ी देवी और चंडिका देवी ने किया संगम स्नान देवराड़ी देवी और चंडिका देवी ने किया संगम स्नान

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीMon, 14 April 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
देवराड़ी देवी और चंडिका देवी ने किया संगम स्नान

सोमवार को सगर गांव की राजराजेश्वरी चंडिका देवी और देवल गांव की देवराड़ी देवी ने बैसाखी के पावन पर्व पर कर्णप्रयाग में अलकनंदा व पिंडर नदियों संगम पर गंगा स्नान किया। उसके बाद दोनों देवियां कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पहुंची जहां पुजारीगांव, शक्तिनगर, राजनगर, प्रेमनगर, बस स्टेशन, अपर बाजार , सेमी देवतोली से पहुंचे श्रृद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में देवी के पश्वाओं ने परंपरागत नृत्य किया। देवी के दर्शनों के लिए से सैकड़ों लोग पहुंचे। भक्तों ने देवराड़ी देवी और चंडिका देवी को फल फूल व श्रृंगार सामग्री अर्पित की और राजी खुशी रखने का आशीर्वाद मांगा। संगम स्नान के बाद दोपहर में दोनो देवियां अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।