नगर पालिका का बजट प्रस्तावित
पिथौरागढ़ के धारचूला नगर पालिका की बैठक में 2024-25 के लिए 17 करोड़ 47 लाख का प्रस्तावित आय का वास्तविक आय 10 करोड़ 11 लाख हुआ। 2025-26 के लिए 19 करोड़ 7 लाख का बजट पारित किया गया। बैठक में नगरपालिका...
पिथौरागढ़। नगर पालिका धारचूला में शुक्रवार को हुई बैठक में नगर के विकास के लिए बजट पारित हो गया हैं। यह बैठक नगरपालिका अध्यक्ष शशि थापा की अध्यक्षता में बैठक हुई। अधिशासी अधिकारी सौरभ त्रिपाठी ने वर्ष 2024 -25 में कर से हुई वास्तविक प्राप्तियां एवं वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित बजट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2024-25 में प्रस्तावित आय 17 करोड़ 47 लाख 51 हजार 358 रुपए रखा गया था। जिस पर वास्तविक आय 10 करोड़ 11 लाख 26 हजार 432 रुपए हुई है। जिसमें से व्यय सात करोड़ 31 लाख 28 हजार 743 रूपये हुआ। अधिकारी त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए 19 करोड़ 7 लाख 26 हजार 494 रुपए का बजट पास किया गया।
जबकि 2025-26 में 18 करोड़ 53 लाख 96 हजार 375 रूपयें का अनुमानित व्यय तय किया गया हैं। बैठक में सभासद शकुंतला आगरी,कुसुम रायपा,संगीता गुंज्याल, रेखा देवी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।