रात भर धधकता रहा झूमाधुरी का जंगल
ग्राम सभा पाटन पाटनी में झूमाधुरी के जंगल में बुधवार रात आग लग गई। आग के कारण बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान हुआ। वन कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह आग पर काबू पाया। आग ने तड़ाग और कालाकोट के जंगलों को भी...
ग्राम सभा पाटन पाटनी में झूमाधुरी के जंगल में आग लग गई है। इस वजह से जंगल बुधवार रात भर आग से धधकता रहा। आग लगने से बहुमूल्य वन संपदा खाक हो गई। वन कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह आग पर काबू पाया। बुधवार दिन में वन पंचायत तड़ाग और कालाकोट के जंगल में आग लग गई। बाद में आग ने ग्राम सभा पाटन पाटनी के मां झूमाधुरी के जंगल को भी चपेट में ले लिया। वनाग्नि से बॉज, बुरांश, फल्याठ, उतीश के पेड़ों को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा कीट, पतंगे और सरीसृप वर्ग के जंतुओं की मौत हो गई। जंगल में लगी आग 36 वी वाहिनी आईटीबीपी आवासीय परिसर की ओर बढ़ने लगी। हवा चलने से आग तेजी से फैली। रात में झुमाधुरी मंदिर की चोटी में आग की लपटें देखी गई। गुरुवार सुबह आग गलचौड़ा जंगल की ओर बढ़ने लगी। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जंगल में लगी आग पर काबू पाया। इधर वनक्षेत्राधिकारी दीप जोशी ने बताया कि वन कर्मचारी बुधवार रात जंगल की आग बुझाने में लगे रहे। बताया कि गुरुवार सुबह आग पर काबू पा लिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।