Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsNew Committee Formed for Nagarjun Temple Management in Bagoti
भुवन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बने
गुमदेश क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगोटी के नागार्जुन मंदिर परिसर में एक बैठक हुई, जिसमें भुवन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, मान सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, प्रकाश पांडेय को सचिव और राजेंद्र सिंह बिष्ट को...
Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतWed, 30 April 2025 01:59 PM

लोहाघाट। गुमदेश क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगोटी के नागार्जुन मंदिर परिसर में बैठक हुई। सर्वसम्मति से भुवन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि मान सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, प्रकाश पांडेय सचिव, राजेंद्र सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति ने मंदिर की साफ-सफाई, सुरक्षा और आने वाले धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा पर भी चर्चा की। नियमित पूजा-पाठ की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। यहां मंदिर के पुजारी गंगा दत्त पांडेय और प्रधान देवी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।