डीडीहाट से लापता महिला दून में मिली
पिथौरागढ़ में पुलिस ने डीडीहाट से लापता महिला और 12 वर्षीय बच्चे को ढूंढ निकाला है। महिला और बच्चे ने 31 मार्च को बिना बताए घर छोड़ा था। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से...

पिथौरागढ़। डीडीहाट से लापता एक महिला और 12वर्षीय बच्चे को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 31 मार्च को डीडीहाट में किराये के कमरे में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर तहरीर दी कि उनकी पत्नी बेटा बिना बताए कहीं चले गए हैं। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा है। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर थानाध्यक्ष हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस ने खोजबीन शुरू की। सर्विलांस की मदद से पुलिस के दोनों के देहरादून में होने की जानकारी मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर रायवाला देहरादून से दोनों को सकुशल बरामद किया।
टीम में कांस्टेबल जगदीश, हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र सिंह, कांस्टेबल कमल तुलेरा शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।