Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsSummer Ramleela Begins in Pati with Enthusiastic Performances
पाटी में ग्रीष्मकालीन रामलीला शुरू हुई
पाटी में ग्रीष्मकालीन रामलीला का शुभारंभ तहसीलदार ईश्वर सिंह और जीआईसी पाटी के प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी द्वारा किया गया। पहले दिन राम जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। बालिकाओं ने राम, लक्ष्मण, भरत,...
Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतFri, 25 April 2025 12:55 PM

पाटी। पाटी में ग्रीष्मकालीन रामलीला शुरू हो गई है। शुभारंभ तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा और जीआईसी पाटी के प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी ने किया। पहले दिन राम जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि पहले दिन नटी सूत्रधार संवाद, रावण का वर मांगना और राम जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। उन्होंने बताया कि राम, लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न और सीता का किरदार बालिकाएं निभा रही हैं। निर्देशन महेश गहतोड़ी और सुरेश भट्ट कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।