Tri-Level Panchayat Elections 337 Objections Filed in Champawat आरक्षण के खिलाफ ग्राम पंचायतों में आईं कुल 337 आपत्तियां, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsTri-Level Panchayat Elections 337 Objections Filed in Champawat

आरक्षण के खिलाफ ग्राम पंचायतों में आईं कुल 337 आपत्तियां

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चम्पावत में आरक्षण के रोस्टर पर आपत्तियों का अंतिम दिन था, जिसमें 337 आपत्तियां दर्ज की गईं। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि आरक्षण की सूची शासनादेशानुसार तैयार की गई है। सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतMon, 16 June 2025 12:02 PM
share Share
Follow Us on
आरक्षण के खिलाफ ग्राम पंचायतों में आईं कुल 337 आपत्तियां

- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: चम्पावत, संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जारी आरक्षण के रोस्टर के बाद आपत्तियां दर्ज कराने के अंतिम दिन रविवार को ग्राम पंचायतों में 337 आपत्तियां दर्ज की गई। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि आरक्षण की सूची शासनादेशानुसार तैयार की गई है, जिसमें चम्पावत के चारों विकासखंडों की ग्राम पंचायतों के वार्ड, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों, चारों विकासखंडों की ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों, क्षेत्र पंचायत वार्ड/प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों, प्रमुख क्षेत्र पंचायत चम्पावत के पदों और जिला पंचायत वार्ड प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण प्रस्ताव सम्मिलित हैं। डीएम ने बताया कि जिले में कुल 134 बीडीसी क्षत्रों में 26 पद अनुसूचित जाति एवं सात पद ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।

इसी प्रकार कुल 312 प्रधान में से एक पद अनुसूचित जनजाति, 51 पद अनुसूचित जाति और 16 पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। क्षेत्र पंचायत प्रमुख में एक पद अनुसूचित जाति महिला, दो पद महिला एवं एक पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। आपत्तियां दर्ज करने के अंतिम दिन तक कुल 337 आपत्तियां दर्ज की गई। जिनका निस्तारण 16 और 17 जून को डीएम कार्यालय में किया जाएगा। सभी औपचारिकताओं के पश्चात अंतम आरक्षण सूची का प्रकाशन 18 जूनको किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।