Chardham Yatra: गंगोत्री धाम के कपाट खुले-केदारनाथ-बदरीनाथ की यह डेट, PM Modi के नाम की पहली पूजा; VIDEO
तीर्थ पुरोहितों ने विधिवत पूजा अर्चना, गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम का पाठ करने के बाद रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 10:30 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए।

Chardham Yatra: उत्तराखंड चारधाम यात्रा का आज 30 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही विधित शुभांरभ हो गया है। पीएम मोदी के नाम पर पहली पूजा-अर्चना की गई। बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चराण पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।
गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10:30 बजे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए।बुधवार को सुबह प्रात: सात बजे मां गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई।
जो कि ठीक साढ़े आठ बजे गंगोत्री धाम पहुंची। जहां तीर्थ पुरोहितों ने विधिवत पूजा अर्चना, गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम का पाठ करने के बाद रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 10:30 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए।
वहीं दूसरी ओर मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनिदेव महाराज की अगुवाई मे 8:15 पर यमुनोत्री धाम को रवाना हुई, जो 10 बजे यमुनोत्री धाम पहुंची। जहां हवन, पूजा के बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ 11:55 पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।
गंगोत्री धाम पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा
गंगोत्री धाम कपाट उदघाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री पहुंचे। जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना की थी। उन्होंने अखंड ज्योति के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा की और मां गंगा से देश व प्रदेश की कुशलता की कामना की।
वहीं कपाट खुलने के अवसर पर देश विदेश से आए श्रद्धालुओं भी अखंड ज्योति के दर्शन किए ओर गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। सीएम धामी ने कहा कि चारधाम आने वाले तीर्थ यात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है।
यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया पर खुलेंगे, केदारनाथ-बदरीनाथ की यह डेट
गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद आज 30 अप्रैल को यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोल दिए जाएंगे। 11 बजकर 55 मिनट पर विधिवत पूजा अर्चना के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि, केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।