Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsCPM Demands Security for Kashmiris in Uttarakhand After Terror Incident
कश्मीरियों की सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंचे
देहरादून में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कश्मीरियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। उन्होंने पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक से मुलाकात की और कहा कि पहलगाम में आतंकवादी...
Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 25 April 2025 04:49 PM

देहरादून। उत्तराखंड में कश्मीरियों को सुरक्षा देने की मांग पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) कार्यकर्ता शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहलगाम आंतकवाद की घटना के चलते उत्तराखंड में कश्मीरी लोगों और छात्रों को धमकी मिल रही है। कार्यकर्ता मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक आनन्द भरणे से मिले। उन्होंने कहा कि कश्मीरियों को धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मौके पर राजेंद्र पुरोहित, शिवप्रसाद देवली, अनंत आकाश, सुरेंद्र सजवाण, हिमांशु चौहान, भगवंत पयाल,अय्याज खान आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।