हेड बॉय दीपक हेड गर्ल बनी हेमा बिष्ट
भीमताल के ओखल कांडा ब्लॉक के राउमावि बडौन में हेड बॉय और हेड गर्ल का चयन किया गया। हेड बॉय दीपक सिंह बोरा ने 137 में से 116 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि हेड गर्ल हेमा बिष्ट ने 115 में से 72 मतों से...

भीमताल। ओखल कांडा ब्लॉक के राउमावि बडौन में हेड बॉय और हेड गर्ल का चयन किया गया। जानकारी देते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया शुक्रवार को विद्यालय में हेड बॉय और हेड गर्ल का चयन किया गया। हेड बॉय के लिए दीपक सिंह बोरा को 137 और मोहित सिंह को 21 मत मिले। जिसमें दीपक बोरा ने 116 मतों से जीत दर्ज की। हेड गर्ल में हेमा बिष्ट को 115 मत और हंसी चीलवाल को 43 मत मिले। जिसमें हेमा बिष्ट ने 72 मतों से जीत हासिल की। पर्यावरण मंत्री मोहत, स्वच्छता मंत्री ज्योति, अनुशासन मंत्री यमुना, सांस्कृतिक मंत्री चंदू और खेल खुद मंत्री दीपक सिंह को चुना गया।
कहा कि नवनियुक्त हेड गर्ल और हेड बॉय को शपथ दिलाई गई। इस दौरान उमा जोशी, मिथिलेश, कमल कुमार, रघुवर सिंह, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।