Haldwani Woman Files Dowry Harassment Case Against In-Laws दहेज उत्पीड़न में ससुरालियों पर मुकदमा, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHaldwani Woman Files Dowry Harassment Case Against In-Laws

दहेज उत्पीड़न में ससुरालियों पर मुकदमा

हल्द्वानी की एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि उसके पति ने भरण पोषण का भुगतान नहीं किया, जिससे वह अपने मायके आ गई। उसका विवाह पिथौरागढ़ के दिनेश सिंह से हुआ था,...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीThu, 24 April 2025 07:32 PM
share Share
Follow Us on
दहेज उत्पीड़न में ससुरालियों पर मुकदमा

हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित प्रेमपुर लोश्यानी निवासी विवाहिता ने पिथौरागढ़ के रहने वाले ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि भरण पोषण ​का वाद न्यायालय में दा​खिल किया लेकिन पति ने भरण पोषण नहीं दिया। प्रेमपुर लोश्यानी निवासी ममता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि उसका विवाह पिथौरागढ़ के ग्राम ​भिलौत पोस्ट तोली निवासी दिनेश सिंह के साथ हुआ। विवाह के बाद उसके संतान नहीं हुई, जिस कारण ससुराली उत्पीड़न करने लगे। तंग आकर वह हल्द्वानी अपने मायके आ गई। न्यायालय में भरण पोषण के लिए वाद दा​खिल किया, इसके बाद भी पति ने कुछ नहीं दिया। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि मामले में पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।