New Executive Committee Elected for Uttarakhand Roadways Union in Haldwani जलील अहमद अध्यक्ष और नितिन दीक्षित मंत्री बने, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsNew Executive Committee Elected for Uttarakhand Roadways Union in Haldwani

जलील अहमद अध्यक्ष और नितिन दीक्षित मंत्री बने

हल्द्वानी में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जलील अहमद को अध्यक्ष, नितिन दीक्षित को मंत्री और सुमन को उपाध्यक्ष प्रथम चुना गया। सभी को निर्विरोध चुना गया। कार्यकारिणी...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 13 April 2025 05:50 PM
share Share
Follow Us on
जलील अहमद अध्यक्ष और नितिन दीक्षित मंत्री बने

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की हल्द्वानी डिपो शाखा की नई कार्यकारिणी चुन ली गई है। रविवार को हल्द्वानी डिपो में यूनियन के आनंद बिष्ट, किशोरी लाल, सूरज बाबू, मनोज भट्ट की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया आयोजित की गई। जिसमें जलील अहमद अध्यक्ष, नितिन दीक्षित मंत्री, सुमन उपाध्यक्ष प्रथम, हरीश पंत उपाध्यक्ष द्वितीय, योगेश जोशी संयुक्त मंत्री प्रथम, चिमन लाल संयुक्त मंत्री द्वितीय व इमरान कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी को निर्विरोध चुना गया। क्षेत्रीय प्रतिनिधि बृजेश सिंह, इकबाल अहमद, मोहम्मद आफताब और प्रान्तीय प्रतिनिधि अख्तर चौधरी, सुनील जोशी, राम प्रकाश यादव को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार, संदीप कुमार, मुकेश मलिक, जीवन बिष्ट, नितेश शर्मा, उत्तम राणा, अमित कुमार, संजीव अग्रवाल, राम नरेश यादव को चुना गया। कार्यकारिणी को मंडलीय अध्यक्ष एलडी पालीवाल, मंत्री गोपेश्वर श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। कार्यकारिणी ने प्राइवेट डगामार बसों को हटवाने और पर्वतीय मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कराने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै व महामन्त्री अशोक चौधरी ने शुभकामनाएं दी हैं। संरक्षक डीएल साह, राम अवध यादव, केके यादव, जमील खां अदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।