Relief from Waterlogging in Haldwani Sundarkand Recitation Held at Shivkali Dham सुन्दरकाण्ड का पाठ किया , Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsRelief from Waterlogging in Haldwani Sundarkand Recitation Held at Shivkali Dham

सुन्दरकाण्ड का पाठ किया

हल्द्वानी के गैरवैशाली क्षेत्र में जलभराव से राहत के लिए बनचौकी नाले के डायवर्जन कार्य के आरंभ पर शिवकाली धाम मंदिर में मंगलवार को सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। देवकीबिहार विकास समिति के आह्वान...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीTue, 22 April 2025 07:20 PM
share Share
Follow Us on
सुन्दरकाण्ड का पाठ किया

हल्द्वानी। गैरवैशाली क्षेत्र की कॉलोनियों में जलभराव से राहत की दिशा में बनचौकी नाले के डायवर्जन कार्य के शुरू होने पर मंगलवार को शिवकाली धाम मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया। यह आयोजन देवकीबिहार विकास समिति के आह्वान पर हुआ। मुख्य यजमान संजय परगांई और सीमा परगांई रहे। पुजारी आचार्य दीप जोशी के निर्देशन में रवि जोशी, अशोक सुयाल और कमल जोशी की मंडली ने संगीतमय पाठ किया। समिति अध्यक्ष रमेश चन्द्र पाण्डे ने संघर्ष में साथ देने वाले सभी नागरिकों को धन्यवाद कहा। पार्षद नवीन जोशी, पं. बसन्त बल्लभ त्रिपाठी, लीलाधर पाण्डे, केसी त्रिपाठी, बहादुर सिंह हरडिया, रेखा बिष्ट, दीपा भौर्याल, भावना, अनीता जीना आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।