हल्द्वानी की सड़कों पर फिर लौटेगी पेड़ों की छांव
- सकड़ चौड़ीकरण के बाद किनारों पर लगेंगे पेड़ - जिला प्रशासन ने जारी

- सकड़ चौड़ीकरण के बाद किनारों पर लगेंगे पेड़ - जिला प्रशासन ने जारी किया एक करोड़ का बजट
- पुराने पेड़ों को हटाने से गर्मी में छांव को तरस रहे राहगीर
हल्न्द्वानी, संवाददाता।
शहर में सड़क किनारे गायब हुई पेड़ों की छांव फिर से लौटेगी। सड़क चौड़ीकरण के बाद छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने एक करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। नगर निगम ने पेड़ लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिससे गर्मी के दौरान लोगों को छांव मिलने से राहत मिलेगी।
शहर में बढ़ रहे वाहनों के दबाव को कम करने के लिए सड़क और चौराहों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए दशकों से मौजूद पेड़ों को हटाया गया है। जिससे तेज गर्मी के दौरान सड़क पर कहीं भी छांव मिलना लोगों के लिए मुश्किल बना हुआ है। इसके लिए जिम्मेदार विभागों के पेड़ हटाने पर लोगों में आक्रोश बना है। अब इसके लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क चौड़ीकरण के बाद किनारों में खाली बचने वाली जगह में पेड़ लगाने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें से नगर निगम को 30 लाख का बजट जारी किया गया है। निगम ने पहले चरण में नैनीताल रोड में कार्रवाई शुरू कर दी है, यहां दो सौ पेड़ लगाए जा रहे हैं। निगम के अनुसार पूरे शहर में एक हजार पेड़ लगाएं जाएंगे। तीन से पांच वर्ष की उम्र पूरी कर चुके और पांच फीट ऊंचाई के पेड़ लगाए जा रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द लोगों को फिर से गर्मियों के दौरान छांव मिलना शुरू होगा। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द शहर को फिर से हरा भरा बनाया जाएगा।
इस पेड़ों का होना है रोपण
बॉटल ब्रूस रेड, चंपा, फाइकस, बॉटल पाम, गुलमोहर, पाखड़, पीपल के छायादार पेडों का रोपण किया जाना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।