Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsHaridwar Weather Update Rainfall Brings Humidity and Temperature Rise
बारिश के बाद दिन में उमस ने परेशान किया, तापमान बढ़ गया
हरिद्वार, संवाददाता।बारिश के बाद दिन में उमस ने परेशान किया, तापमान बढ़ गयाबारिश के बाद दिन में उमस ने परेशान किया, तापमान बढ़ गयाबारिश के बाद दिन में
Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारThu, 17 April 2025 05:25 PM

हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में गुरुवार को तड़के बारिश पड़ने के बाद सुबह मौसम में ठंडक बनी रही लेकिन दिन में धूप निकलने के बाद उमस बन गई। दिन में गर्मी बढ़ने के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। साथ ही तीन एमएम बारिश दर्ज हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा था। शहर में गुरुवार को तड़के बारिश शुरू हो गई। बारिश रुकने के बाद सुबह के समय ठंड का एहसास बना रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।