Mahant Ravindra Puri Criticizes Mamata Banerjee s Government for Law and Order Failure ममता सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए: श्रीमहंत रविंद्र पुरी, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsMahant Ravindra Puri Criticizes Mamata Banerjee s Government for Law and Order Failure

ममता सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

- आदि योगी आदित्यनाथ सनातन के प्रहरी हैं: श्रीमहंत रविंद्र पुरी ममता सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए: श्रीमहंत रविंद्र पुरीममता सरकार को तत्काल बर्ख

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारThu, 17 April 2025 03:30 PM
share Share
Follow Us on
ममता सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने गुरुवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और वहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वर्ग विशेष को खुश करने के लिए बहुसंख्यक समाज पर हो रहे अत्याचारों को नजरअंदाज कर रही सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी केवल मुसलमानों के ही नहीं, बल्कि हिंदुओं के वोटों से भी सत्ता में आई हैं। इसके बावजूद वह हिंदुओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। आए दिन बंगाल में साधु-संतों, सनातन धर्म के अनुयायियों और मंदिरों पर हमले हो रहे हैं, जिन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।