प्रधान से मारपीट में 27 लोगों पर मुकदमा
बुधवार शाम को कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच चुनावी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ। प्रधान मुजम्मिल ने पुलिस को तहरीर दी कि विपक्षी पक्ष ने उन पर हमला किया,...

बुधवार देर शाम कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में प्रधान पक्ष और पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों के बीच चुनावी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और गांव में शांति व्यवस्था बनाने को पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पुलिस ने ग्राम प्रधान मुजम्मिल की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान मुजम्मिल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीते बुधवार की शाम को धनौरी चौकी में एक प्रार्थना पत्र देने गए थे। जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया था कि विपक्ष के लोग उसके घर के बाहर कूड़ा-करकट और गंदगी का ढेर लगा देते हैं। इसके कभी भी झगड़ा हो सकता है। प्रार्थना पत्र देने के बाद रात को वह अपने घर वापस लौट रहे थे। गांव पहुंचने पर पहले से ही रास्ते में बैठे विपक्षगीण के हसीब साहिब, ऐजाज, अम्मार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई है। आरोप है कि इससे कुछ समय पहले भी आरोपियों ने तोड़फोड़ की थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। साथ ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं बाद में प्रधान ने दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 27 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि कोटा मुरादनगर के ग्राम प्रधान मुजम्मिल की तहरीर पर हसीब, साहिब, ऐजाज, अम्मार आदि सहित 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।