Malaysian Civil Service Trainees Learn District Administration Operations in India मलेशिया के अफसरों ने जानी प्रशासन प्रणाली, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsMalaysian Civil Service Trainees Learn District Administration Operations in India

मलेशिया के अफसरों ने जानी प्रशासन प्रणाली

मलेशिया के 24 प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और अन्य विभागों की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी ने किया। विशेष कार्यशाला में जिला अर्थ एवं...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारTue, 29 April 2025 03:25 PM
share Share
Follow Us on
मलेशिया के अफसरों ने जानी प्रशासन प्रणाली

मलेशिया सिविल सेवा के 24 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मंगलवार को जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और अन्यविभागों के कामकाज की जानकारी ली। डॉ. संजीव शर्मा और बृजेश बिष्ट के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल का एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी व अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद विशेष कार्यशाला में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी ने उन्हें भारत सरकार की शासन व्यवस्था, जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन में प्रशासन की भूमिका, तथा सीडीओ के दायित्वों पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने भारतीय पुलिस प्रणाली, कानून व्यवस्था, तथा कुंभ मेला में भीड़ नियंत्रण की जानकारी दी।

सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं की जानकारी साझा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।