सम्मान संगोष्ठी में डॉ आंबेडकर को किया याद
काशीपुर में बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर का सम्मान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। भाजपा पदाधिकारियों ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। सांसद अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरी और अन्य नेताओं ने दीप...

काशीपुर संवाददाता। बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर का सम्मान संगोष्ठी का शुक्रवार को बाजपुर रोड स्थित होटल में किया गया। यहां भाजपा पदाधिकारियों ने बाबा साहब आंबेडकर के जीवन परिचय के बारे में बताया। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट भी शामिल हुए। सांसद अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरी, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, जिला प्रभारी पुष्कर काला, मेयर दीपक बाली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर सम्मान संगोष्ठी का शुभांरम्भ किया। सांसद अजय भट्ट ने नेहरू सरकार की अपेक्षा और भाजपा के किए सम्मान के प्रति डॉ. आंबेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कहा कि 6 दिसंबर 1956 में उनके महानिर्वाण के दौरान सरकार ने उनका दाह संस्कार दिल्ली में नही होने दिया। बम्बई ले जाने के लिये जाहाज तक उपलब्ध नहीं कराया। विदेश नीति, कश्मीर मद्दे को लेकर बाबा साहब विरोध करते थे जिस कारण नेहरू उनसे जलते थे। वर्ष 2014 में मोदी सरकार के आते ही बाबा साहब की स्मारक बनाकर उनको सम्मान देने का काम भाजपा ने किया। देश के सर्वोत्तम न्यायालय संसद आदि में बाबा साहब की स्मारक बनाए गए। भाजपा ने वर्ष 1990 में बीपी सिंह की सरकार में भाजपा में समर्थन देकर बाबा भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न सम्मान देने का काम किया। जिलाध्यक्ष मनोज पाल आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व डिप्टी एसपी ध्यान सिंह ने की। यहां भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरी, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला प्रभारी पुष्कर काला, विधायक त्रिलोक चीमा, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, मेयर दीपक बाली, प्रदेश मंत्री गुरबिंदर सिंह चंडोक, जिला महामंत्री डॉ. सुदेश कुमार, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह, पीयूसी चेयरमैन राम मल्होत्रा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, खड़क सिंह चैहान, पूर्व मेयर उषा चैधरी, सीमा चैहान, कमल चौहान, राजकुमार चौहान, अशोक खन्ना आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।