Lansdowne Forest Officers Union Threatens Major Protest Over Unmet Demands वन आरक्षी/वन बीट अधिकारियों ने किया प्रदर्शन, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsLansdowne Forest Officers Union Threatens Major Protest Over Unmet Demands

वन आरक्षी/वन बीट अधिकारियों ने किया प्रदर्शन

लैंसडौन वन प्रभाग के वन आरक्षी और वन बीट अधिकारी संघ ने तीन मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के अध्यक्ष राकेश वेदवाल ने कहा कि 10 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर पदोन्नति, वन...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारSun, 16 Feb 2025 03:02 PM
share Share
Follow Us on
वन आरक्षी/वन बीट अधिकारियों ने किया प्रदर्शन

लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार, कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग और भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन के वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी संघ ने तीन सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने पर वृहद आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। उक्त तीनों वन प्रभागों के वन आरक्षी और वन बीट अधिकारी लैंसडौन वन प्रभाग के कैंप कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राकेश वेदवाल ने कहा कि वन बीट अधिकारी संघ 10 वर्षों की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने पर शत-प्रतिशत पदोन्नति करने, वन दरोगा की सीधी भर्ती पर रोक लगाने एवं वर्दी पैटर्न में संशोधन की लगातार मांग करता आ रहा है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन पर डटे रहने का एलान किया। प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह गुसाईं, संगठन मंत्री रश्मि खत्री, सलाहकार सतेंद्र रावत, महामंत्री कुलदीप नेगी, पंकज बिष्ट, वन बीट अधिकारी संघ कालागढ़ के अध्यक्ष राकेश जोशी, त्रिलोक चंद्र तिवाड़ी आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।