Student Parliament Formed at Rohit Agarwal Saraswati Vidya Mandir College with Oath Ceremony छात्र संसद ने ली शपथ, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsStudent Parliament Formed at Rohit Agarwal Saraswati Vidya Mandir College with Oath Ceremony

छात्र संसद ने ली शपथ

नगर निगम के अंतर्गत रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में छात्र संसद का गठन किया गया। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारWed, 30 April 2025 03:47 PM
share Share
Follow Us on
छात्र संसद ने ली शपथ

नगर निगम के अंतर्गत पदमपुर मोटाढ़ाक स्थित रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में छात्र संसद का गठन करते हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने नव निर्वाचित छात्र संसद पदाधिकारियों से निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आरंभ पूर्व प्रधानाचार्य कुंज बिहारी भट्ट, पार्षद अमित नेगी व विद्यालय प्रधानाचार्य कुलदीप नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र संसद में मानसी को प्रधानमंत्री, मनिंदर को उप प्रधानमंत्री, आशुतोष को सेनापति, ध्रुव शर्मा को उपसेनापति, प्राची काला को संसदीय कार्यमंत्री, आयुष धस्माना को उप संसदीय कार्यमंत्री और मयंक रावत को छात्र न्यायाधीश चुना गया। तत्पश्चात नव निर्वाचित छात्र संसद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।