Tributes to Dr B R Ambedkar on 134th Birth Anniversary by Leaders सतत संघर्ष का प्रतीक था बाबा साहेब का जीवन, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsTributes to Dr B R Ambedkar on 134th Birth Anniversary by Leaders

सतत संघर्ष का प्रतीक था बाबा साहेब का जीवन

कोटद्वार। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं कोटद्वार नगर निगम की प्रथम महापौर हेमल

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारMon, 14 April 2025 03:12 PM
share Share
Follow Us on
सतत संघर्ष का प्रतीक था बाबा साहेब का जीवन

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकरर की 134वीं जयंती के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं कोटद्वार नगर निगम पूर्व मेयर हेमलता नेगी ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को नमन किया। सोमवार को जारी संयुक्त बयान में दोनों जन प्रतिनिधियों ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन सतत संघर्ष, चेतना और सामाजिक बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने हमें केवल अधिकार ही नहीं दिए, बल्कि आत्म-सम्मान और न्याय की राह भी दिखाई। कहा कि बाबा साहब ने नारी सशक्तिकरण की नींव रखी थी। आज महिलाएं जिस हक से पढ़ती हैं, आगे बढ़ती हैं, उसके पीछे बाबा साहेब की दूरदृष्टि और नीतिगत सोच का योगदान है। मौके पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने संविधान की प्रस्तावना को देश की आत्मा बताते हुए, सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों को अपनाने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।