Case against two migrants for violating quarantine rules क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने पर दो प्रवासियों के खिलाफ केस, Pauri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsCase against two migrants for violating quarantine rules

क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने पर दो प्रवासियों के खिलाफ केस

धुमाकोट तहसील के डोलियाखाल में क्वारंटाइन सेंटर में ग्राम प्रधान के साथ गाली-गलौज व क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन कर पर दो प्रवासियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन दोनों प्रवासियों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पौड़ीSun, 14 June 2020 03:43 PM
share Share
Follow Us on
क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने पर दो प्रवासियों के खिलाफ केस

धुमाकोट तहसील के डोलियाखाल में क्वारंटाइन सेंटर में ग्राम प्रधान के साथ गाली-गलौज व क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन कर पर दो प्रवासियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन दोनों प्रवासियों ने क्वारंटाइन सेंटर में अन्य प्रवासियों के आने का विरोध किया था। थानाध्यक्ष धुमाकोट प्रमोद उनियाल ने बताया कि डोलियाखाल क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी चीचू सिंह व देशराज सिंह ने अन्य प्रवासियों को यहां पर रखने का विरोध किया। ग्राम प्रधान देशराज सिंह इन प्रवासियों को समझाने गए लेकिन इन दोनो प्रवासियों ने ग्राम प्रधान के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन किया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर दोनो प्रवासियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।