नई तकनीकों से उत्पादन बढ़ा सकते हैं किसान : धन सिंह
उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार में आयोजित किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किसानों को...

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार में आयोजित किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक तकनीकियों के बारे में जानकारी दी। गोष्ठी में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किसानों से कहा कि भरसार विश्वविद्यालय बागवानी के क्षेत्र में कई शोध कर रहा है। किसान इसका लाभ उठा सकते हैं। उत्पादन बढ़ाकर किसान अपनी आय में इजाफा कर सकते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठा रही है, इसके लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से कहा कि वह शिक्षा का प्रसार करें और नए शोध करें ताकि उनके शोध का लाभ सीधे प्रदेश के किसानों को मिल सके।
गोष्ठी में किसानों ने भी अपने सवाल रखे, जिनके जवाब वैज्ञानिकों ने दिए। कृषि गोष्ठी मे खेती किसानी की नई तकनीकों और योजनाओं पर चर्चा हुई। डीएन भरसार डॉ. एके जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय के यहां स्थापित होने से इसका लाभ किसनों को मिल रहा है। कहा कि यह एक बड़े संस्थान के तौर पर काम कर रहा है और किसानों की रह तरह की समस्या को दूर करने में सहायक है। अन्य वैज्ञानिकों ने उन्नत खेती, बागवानी, वानिकी तथा विपणन की तकनीकों पर किसानों को जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. बीपी नौटियाल, डॉ. गार्गी गोस्वामी, डॉ. सविता, किसान कलम सिंह, संपत सिंह, विमल नेगी आदि भी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।