एलडब्ल्यूएस में सुनीता को किया सम्मानित
पिथौरागढ़ के एलडल्ब्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट में अभिभावक संघ की गोष्ठी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य अंजना दास ने शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। शलिनी सिंह ने छात्रवृत्तियों की जानकारी दी। 10वीं...

पिथौरागढ़। नगर के एलडल्ब्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट में अभिभावक संघ की गोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य अंजना दास ने अभिभावकों का स्वागत कर विद्यालय में होने वाली शैक्षिक व अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। शलिनी सिंह ने विद्यालय में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में 10वीं की छात्रा सुनीता पंवार को शिवानंद नौटियाल पुरस्कार की धनराशि के तौर पर दस हजार का चेक देकर सम्मानित किया। यहां अभिभावक संघ अध्यक्ष सपना मिश्रा, कोषाध्यक्ष कमला देवी, एस जेकब, निरंजना मसीह, शालिनी रुचिता मसीह, सुमिता सिंह, साधना रानी सिंह, नौमिता एम सिंह, अमिता फांसिस, निरुपमा जेकब, अनुपमा बोरा, रश्मि स्टीफंस मौजूद रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।