Highway Accidents in Didoli Two Fatalities Families File Complaints अलग-अलग हादसे में घायल टेंपों चालक व किसान की उपचार के दौरान मौत, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsHighway Accidents in Didoli Two Fatalities Families File Complaints

अलग-अलग हादसे में घायल टेंपों चालक व किसान की उपचार के दौरान मौत

Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर पूर्व में हुए हादसों में घायल टेंपों चालक व किसान की मौत हो गई। एक मामले में परिजनों ने अज्ञात एंबुलें

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाFri, 18 April 2025 05:05 AM
share Share
Follow Us on
अलग-अलग हादसे में घायल टेंपों चालक व किसान की उपचार के दौरान मौत

डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर पूर्व में हुए हादसों में घायल टेंपों चालक व किसान की मौत हो गई। एक मामले में परिजनों ने अज्ञात एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 10 अप्रैल को हुआ पहला हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ा कमाल में हुआ था। गांव निवासी किसान चंद्रप्रकाश वर्मा बाइक पर सवार होकर खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में नीलगाय ने टक्कर मार दी थी। हादसे में चंद्रप्रकाश वर्मा गंभीर घायल हो गए थे। परिजन तभी से उनका मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। बुधवार को चंद्रप्रकाश वर्मा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, दूसरा हादसा 24 फरवरी को हाईवे पर बुढ़नपुर पुल के पास हुआ था। जोया निवासी शरीफ अहमद टेंपों चालक थे। हादसे वाले दिन वह टेंपों लेकर पाकबड़ा जा रहे थे। रास्ते में एंबुलेंस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में शरीफ अहमद घायल हो गए थे। उनका मेरठ में उपचार चल रहा था, जहां मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। मामले में मृतक के बेटे नसीम की तहरीर पर डिडौली पुलिस ने एंबुलेंस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।