प्रिंयका और दिया ने दिया ईमानदारी का परिचय
पिथौरागढ़ की प्रियंका और उसकी बहन दिया ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक मंगलसूत्र लौटाया। दोनों ने सुनारगली चौराहे पर मंगलसूत्र पाया और उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वास्तविक स्वामी...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Mon, 12 May 2025 12:08 PM

पिथौरागढ़। खडकोट निवासी प्रियंका व उसकी बहन दिया पोखरिया ने मंगलसूत्र लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। प्रियंका व दिया को सुनारगली चौराहे पर एक मंगलसूत्र मिला। दोनों ने कोतवाली जाकर पुलिस को मंगलसूत्र सौंपा। एसआई बबीता टम्टा ने मंगलसूत्र के वास्तविक स्वामी की पूछताछ की। मंगलसूत्र ढूंगा निवासी ललिता बिष्ट का होना पाया। सत्यापन के बाद मंगलसूत्र महिला को सौंप दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।