Sugarcane Survey Initiated by Development Department in Doiwala अपने गन्ने का क्षेत्रफल दर्ज करवा लें किसान, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsSugarcane Survey Initiated by Development Department in Doiwala

अपने गन्ने का क्षेत्रफल दर्ज करवा लें किसान

गन्ना विकास विभाग ने डोईवाला में किसानों द्वारा लगाए गए गन्ने का सर्वे शुरू कर दिया है। गन्ना सहकारी समिति ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी भूमि और गन्ने की पैदावार दर्ज कराएं। निरीक्षक गजेंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषTue, 20 May 2025 05:33 PM
share Share
Follow Us on
अपने गन्ने का क्षेत्रफल दर्ज करवा लें किसान

गन्ना विकास विभाग ने डोईवाला में किसानों द्वारा लगाए गए गन्ने का सर्वे शुरू कर दिया है। गन्ना सहकारी समिति ने गन्ना किसानों से अपनी भूमि और गन्ने की पैदावार दर्ज करवाने की अपील की है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डोईवाला सहकारी गनना समिति का गन्ना विकास विभाग 30 जून तक सर्वे करेगा। जिसमें किसानों द्वारा लगाए गए गन्ने का सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों अपने क्षेत्र के गन्ना पर्यवेक्षकों से मिलकर अपने गन्ने की पैदावार और भूमि दर्ज करा दें, जिससे गन्ने का सही क्षेत्रफल दर्ज हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी गन्ना पेराई सत्र के दौरान बार-बार गन्ने के सर्वे का संशोधन नहीं किया जाएंगा, बीते पेराई सत्र में बार-बार गन्ने की भूमि संशोधन के कारण कई परेशानियां किसानों को झेलनी पड़ी थी।

गन्ना समिति के सचिव गांधी राम ने कहा कि 31 अक्तूबर तक सभी किसानों का गन्ना कंप्यूटर में फीड कर दिया जाएगा और इसका प्रदर्शन भी सभी किसानों को कर दिया जाएगा। पेराई सत्र के दौरान किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं होगा, सभी किसान अपने गन्ने का क्षेत्रफल गन्ना पर्यवेक्षकों को मौके पर पहुंचकर दर्ज करा दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।