भाजपा सरकार फैला रही है देश में नफरत : अल्वी
अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी का मंगलौर में हुआ स्वागत,अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी का मंगलौर में हुआ स्वागत मंगल

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी शमीम अल्वी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। भाजपा सरकार देश में नफरत फैला रही है, जिसका सभी को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। गुरुवार देर शाम को मंगलौर में उन्होंने कांग्रेस की एक बैठक को संबोधित किया। इससे पहले मंगलौर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अल्वी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर प्रदेश में जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौपी जाएगी। कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर अतिक्रमण कर रही है। संविधान के विरुद्ध जाकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य देश में नफरत फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना है। कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ नफरत फैलाने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देने का काम प्रदेश के लोग करेंगे। कांग्रेस पार्टी ही अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों की रक्षा कर सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।