Pope Francis Passes Away A Great Loss for Christianity and the World पोप फ्रांसिस का निधन अपूरणीय क्षति : नंदकिशोर, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPope Francis Passes Away A Great Loss for Christianity and the World

पोप फ्रांसिस का निधन अपूरणीय क्षति : नंदकिशोर

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन 88 वर्ष की उम्र में हुआ। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने इसे पूरी दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति बताया। पोप ने अपने अंतिम संदेश में जरूरतमंदों की मदद और भूखों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 21 April 2025 09:24 PM
share Share
Follow Us on
पोप फ्रांसिस का निधन अपूरणीय क्षति : नंदकिशोर

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पोप फ्रांसिस का निधन ईसाई धर्म ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने 88 वर्ष की उम्र में वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ईस्टर के अवसर पर पोप फ्रांसिस ने अपने आख़िरी संदेश में जरूरतमंदों की मदद करने, भूखों को खाना देने और विकास को बढ़ावा देने वाली पहलों को प्रोत्साहित करने की अपील की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।