Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsFormation of Uttarakhand Secondary Teachers Union Branch at BD Inter College
शिक्षक संघ के शाखाध्यक्ष बने विजय
भगवानपुर, संवाददाता। भगवानपुर स्थित बीडी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा का गठन किया गया।
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीFri, 16 May 2025 06:06 PM

भगवानपुर स्थित बीडी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा का गठन किया गया। सर्वसम्मति से डॉ. विजय कुमार त्यागी को शाखाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यही शाखा के सचिव निखिल अग्रवाल चुने गए। अशासकीय विद्यालयों में चल रहे संघ की शाखा के गठन के कार्यक्रम में शुक्रवार को बीडी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चुनाव अधिकारी आलोक कांडपाल की मौजूदगी में कार्यकारिणी का गठन किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।