Congress Holds Save Constitution Rally Amid BJP s Strong Opposition कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को भाजपा ने बताया नाटक, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCongress Holds Save Constitution Rally Amid BJP s Strong Opposition

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को भाजपा ने बताया नाटक

रुद्रपुर में कांग्रेस ने 'संविधान बचाओ' रैली आयोजित की, जिसे भाजपा ने नाटक बताया। भाजपा के पूर्व सांसद बलराज पासी ने कांग्रेस की आलोचना की, 1975 के आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 29 April 2025 12:54 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को भाजपा ने बताया नाटक

रुद्रपुर। कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ रैली पूरे देश में की जा रही है। भाजपा ने इसे नाटक बताया है। भाजपा के पूर्व सांसद और दर्जा राज्य मंत्री बलराज पासी ने भाजपा कार्यालय में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने 1975 में देश में आपातकाल लगाकर देश की जनता को बंदी बनाया। साथ ही 1 लाख लोगों को जेल में डाल दिया। विपक्ष के नेताओं अटल बिहारी वाजपेई, लाल कृष्ण आडवाणी, चौधरी चरण सिंह आदि नेताओं को जेल में डाल दिया गया। वहीं कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात करती है। यह बहुत शर्मनाक बात है भाजपा इसका पूर्ण विरोध करती है। कांग्रेस 2014 से लेकर 2024 तक पूरे तरीके से बेनकाब हो गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी निश्चित रूप में विपक्ष के नेता हैं लेकिन उनकी गंभीरता नेता प्रतिपक्ष की तरह नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। भाजपा देश हित की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के हित में जो निर्णय लेने होंगे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूर लेंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।