Congress Protests for Arrest of Rudrapur Councillor Shivkumar Gangwar Under POCSO Act पास्को एक्ट में नामजद पार्षद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCongress Protests for Arrest of Rudrapur Councillor Shivkumar Gangwar Under POCSO Act

पास्को एक्ट में नामजद पार्षद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

रुद्रपुर में महानगर कांग्रेस ने पार्षद शिवकुमार गंगवार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पार्षद पर महिला और नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप है। कांग्रेस ने पुलिस पर कार्रवाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 27 March 2025 01:33 PM
share Share
Follow Us on
पास्को एक्ट में नामजद पार्षद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

रुद्रपुर। पास्को एक्ट में नामजद नगर निगम रुद्रपुर के वार्ड नंबर 8 के पार्षद शिवकुमार गंगवार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस ने एसएसपी कार्यालय के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी क्राइम निहारिका तोमर को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पार्षद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि पार्षद शिवकुमार गंगवार का अपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में उन पर एक महिला और नाबालिग लड़की को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में ट्रांजिट कैंप थाने में पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने भी शिवकुमार गंगवार को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर कार्रवाई करने में देरी कर रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी वार्ड में अवैध शराब और अन्य नशे के कारोबार में लिप्त है, जिससे वार्ड के लोग डरे-सहमे रहते हैं। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन से शिवकुमार गंगवार की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो महिला कांग्रेस, नगर कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी। उधर, एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।इस प्रदर्शन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना शर्मा, सतीश कुमार, चिराग कालर, मोनिका नली, ममता रानी, प्रीति साना, काजल चौहान, गीता गुप्ता, अंजलि कोली, सरोज रात्री, रामपाल सिंह, सुनील आर्य, बाकू विश्वकर्मा, मोहन कुमार, नरेश पाल, लकी, अमित राय, सुरेश यादव, रामप्रसाद, रविंद्र गुप्ता, जितेश, रामभूनाथ, उमर खान, अबरार अहमद, राहुल प्रजापति और दिनेश मौया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।