Congress Protests in Rudrapur Demanding Cane Price of 400 per Quintal गन्ने का मूल्य निर्धारण और गर्मियों के धान पर प्रतिबंध को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCongress Protests in Rudrapur Demanding Cane Price of 400 per Quintal

गन्ने का मूल्य निर्धारण और गर्मियों के धान पर प्रतिबंध को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

गन्ने के मूल्य निर्धारण और गर्मियों की धान पर प्रतिबंध को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने गन्ने का समर्थन मूल्य 4

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 18 March 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
गन्ने का मूल्य निर्धारण और गर्मियों के धान पर प्रतिबंध को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

रुद्रपुर, संवाददाता। गन्ने के मूल्य निर्धारण और गर्मियों की धान पर प्रतिबंध को लेकर कांग्रेसियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग करते हुए एडीएम अशोक कुमार जोशी को ज्ञापन सौंपा।

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की सभी चीनी मिलें गन्ना पेराई सत्र 2024-25 का कार्य पूरा कर चुकी हैं, लेकिन अब तक किसानों के गन्ने का मूल्य निर्धारित नहीं किया गया है। इससे किसानों में गहरी चिंता व्याप्त है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द गन्ने का मूल्य तय किया जाए और भुगतान इस माह के अंत तक सुनिश्चित किया जाए। कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। जिससे उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि उत्पादन लागत बढ़ने के बावजूद अभी तक गन्ने के दाम तय नहीं किए गए हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, सरकार द्वारा गर्मियों में धान की फसल उगाने पर प्रतिबंध लगाने के फैसले से किसान असमंजस में हैं। उत्तराखंड का तराई क्षेत्र पानी की कोई कमी नहीं होने के लिए जाना जाता है, इसलिए जहां सिंचाई की पूरी व्यवस्था है, वहां गर्मियों में धान की फसल उगाने की अनुमति दी जानी चाहिए। किसानों ने सरकार से अनुरोध किया है कि जिन क्षेत्रों में सिंचाई के साधन उपलब्ध हैं, वहां धान की खेती की अनुमति दी जाए। किसानों का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा, इसलिए इसे व्यावहारिक रूप से लागू किया जाए। प्रदर्शन में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, लीलाधर सैनी, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, प्रीति साना, सुनील आर्य, आनंद दीक्षित, अनवर अहमद, गुरबाज सिंह, तनवीर सिंह, छत्रपाल सिंह, संजीव राठौर, योगेश चौहान, अनुज दीक्षित, उमर अली, बाबू खान आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।