Grand 71st Annual Jagran Celebrated at Prem Ashram on Bhairon Nath Maharaj s Birthday श्री भैरों नाथ महाराज के जन्मोत्सव पर श्रीमद भागवत कथा और विशाल जागरण का आयोजन, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsGrand 71st Annual Jagran Celebrated at Prem Ashram on Bhairon Nath Maharaj s Birthday

श्री भैरों नाथ महाराज के जन्मोत्सव पर श्रीमद भागवत कथा और विशाल जागरण का आयोजन

सम्पतपुर जाफरपुर स्थित प्रेम आश्रम धाम में दादा गुरू भैरों नाथ महाराज के जन्मदिन के मौके पर 71वां वार्षिक विशाल जागरण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इ

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 31 May 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
श्री भैरों नाथ महाराज के जन्मोत्सव पर श्रीमद भागवत कथा और विशाल जागरण का आयोजन

रुद्रपुर, संवाददाता। सम्पतपुर जाफरपुर स्थित प्रेम आश्रम धाम में दादा गुरु भैरों नाथ महाराज के जन्मदिन के मौके पर 71वां वार्षिक विशाल जागरण हुआ। शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पहले शुक्रवार शाम को प्रेम आश्रम के गुरु गायत्री नाथ महाराज के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा जाफरपुर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई प्रेम आश्रम पर समाप्त हुई। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी यात्रा में पहुंचे और उन्होंने गुरु गायत्री नाथ महाराज से आशीर्वाद लिया। पूर्व विधायक ने बताया कि 31 मई से छह जून तक प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

यहां योगेश नाथ, कथा वाचक मनोज जी महाराज, जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसरी, राजू गुप्ता, सुदेश, सोमनाथ छाबड़ा, सुभाष मक्कड़, राजन शर्मा, संजीव खुराना समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। -------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।