हिमांशु जोशी ने सितारगंज तहसीलदार का कार्यभार सम्भाला
सितारगंज में नवनियुक्त तहसीलदार हिमांशु जोशी ने कार्यभार ग्रहण किया। पूजा शर्मा का स्थानान्तरण नैनीताल जनपद में किया गया है। डीएम ने हिमांशु जोशी को सितारगंज का तहसीलदार नियुक्त किया। उन्होंने...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 8 May 2025 11:58 AM

सितारगंज। नवनियुक्त तहसीलदार हिमांशु जोशी ने तहसीलदार सितारगंज का कार्यभार ग्रहण कर लिया। सितारगंज तहसीलदार पूजा शर्मा का शासन ने नैनीताल जनपद में स्थानान्तरण कर दिया है। डीएम ने पूजा शर्मा को कार्यमुक्त कर हिमांशु जोशी का सितारगंज का तहसीलदार नियुक्त किया है। गुरुवार को तहसीलदार हिमांशु जोशी ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने लम्बित मामलों को तय समय के भीतर निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।