लीडिंग फायरमैन मोहन सिंह का निधन
सितारगंज के अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र में लीडिंग फायरमैन मोहन सिंह का 58 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। वह अस्वस्थ होने के कारण 5 मार्च से छुट्टी पर थे। उनका अंतिम संस्कार टनकपुर घाट में...
सितारगंज। अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र सितारगंज में लीडिंग फायरमैन के पद पर तैनात 58 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र देव सिंह का सोमवार की सायं दिल्ली में ईलाज के दौरान निधन हो गया। मोहन सिंह अस्वस्थ होने के कारण पांच मार्च से अवकाश में थे। मोहन सिंह मूल रूप से ग्राम सिमली पो गुरना जनपद पिथौरागढ़ के निवासी थे। वह परिवार के साथ खटीमा में रह रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास खटीमा लाया गया। मंगलवार को टनकपुर घाट में अंत्येष्टि की गयी। मोहन सिंह के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। अंतिम संस्कार में एफएसएसओ दुर्गा सिंह भण्डारी समेत कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।