Local People Demand Service Road on NH-74 to Prevent Accidents सर्विस लेन नहीं होने पर रुद्रपुर रोड की आबादी रांग साइड चलने को मजबूर, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsLocal People Demand Service Road on NH-74 to Prevent Accidents

सर्विस लेन नहीं होने पर रुद्रपुर रोड की आबादी रांग साइड चलने को मजबूर

किच्छा के स्थानीय लोग एनएच-74 रुद्रपुर रोड पर सर्विस रोड की मांग कर रहे हैं। बिना सर्विस लेन के, लोग रांग साइड चलने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। आदित्य चौक से टोल प्लाजा तक करीब चार...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 13 May 2025 01:24 PM
share Share
Follow Us on
सर्विस लेन नहीं होने पर रुद्रपुर रोड की आबादी रांग साइड चलने को मजबूर

किच्छा, संवाददाता एनएच- 74 रुद्रपुर रोड पर स्थित आबादी और इंडस्ट्री के लिए सर्विस रोड नहीं है। जिसके कारण स्थानीय लोग शहर से अपने घर जाने के रांग साइड चलने को मजबूर है। इससे वहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। स्थानीय लोग कई बार एनएच और प्रशासन से सर्विस लेन बनाने की मांग कर चुके है। लेकिन सर्विस लेन का काम शुरू नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है। आदित्य चौक से आगे रुद्रपुर रोड पर बसंत गार्डन समेत कई रिहायशी कालोनियां है। इसके साथ ही इंट्राक समेत दर्जनो फैक्ट्री स्थित है। रिहायशी इलाकों में हजारों की आबादी और इंडस्ट्रीयों में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते है।

एनएच ने रुद्रपुर रोड पर चुकटी देवरिया स्थित टोल प्लाजा पर कट बनाया है। जोकि आदित्य चौक से लगभग चार किमी दूर है। यहां एनएच ने सर्विस लेन नहीं बना रखी है। यहां रहने वाले अथवा फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोग शहर से अपने गंतव्य पर जाने के लिए बजाय चार किमी कट से घूम कर आने के रांग साइड ही निकलते है। जिसके कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। स्थानीय लोग प्रशासन व एनएच को कई बार सर्विस लेन बनाने की मांग कर चुके है। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर लोगों में रोष व्याप्त है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।