Successful Livestock Census Completed in Udham Singh Nagar District ऊधमसिंह नगर में पशुगणना कार्य संपन्न, अब रिपोर्ट का इंतजार , Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsSuccessful Livestock Census Completed in Udham Singh Nagar District

ऊधमसिंह नगर में पशुगणना कार्य संपन्न, अब रिपोर्ट का इंतजार

ऊधमसिंह नगर जिले में पशुगणना प्रक्रिया 10 नवंबर 2024 से 15 अप्रैल 2025 तक चली। इस दौरान 897 वार्डों में 160 गणनाकारों और 23 सुपरवाइजरों ने घर-घर जाकर पशुओं की संख्या एकत्र की। मुख्य पशु चिकित्सा...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरMon, 21 April 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
ऊधमसिंह नगर में पशुगणना कार्य संपन्न, अब रिपोर्ट का इंतजार

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में चल रही पशुगणना प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई है। यह कार्य 10 नवंबर 2024 से प्रारंभ होकर 15 अप्रैल 2025 तक चला। जिले के 897 ग्रामीण और शहरी वार्डों में व्यापक रूप से पशुओं की गणना की गई। पशुगणना कार्य में कुल 160 गणनाकारों और 23 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई थी, जिन्होंने घर-घर जाकर पशुओं की संख्या एकत्र की। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ़ आशुतोष जोशी ने बताया कि यह प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के तय समय में पूरी कर ली गई। अब केंद्र सरकार द्वारा एकत्रित आंकड़ों का विश्लेषण कर वास्तविक रिपोर्ट जारी की जाएगी। इसके बाद जिले में पशुओं की वास्तविक संख्या का खुलासा हो सकेगा, जिससे पशुपालन से जुड़ी योजनाओं की दिशा तय करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पशुगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की नीतियों के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।