गदरपुर में पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर और 11 सभासदों ने ली शपथ
गदरपुर। राइंका के मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल ने पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार और वार्ड के 11 सभासदों को शपथ ग्रहण क
गदरपुर, संवाददाता। राइंका के मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल ने पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार और वार्ड के 11 सभासदों को शपथ दिलाई। गदरपुर के नवनिर्वाचित सदस्यों वार्ड नंबर 1 से राधा मौर्य वार्ड 2 से नरगिस, वार्ड 3 से सचिन गुप्ता, वार्ड 4 से अश्वनी कुमार, वार्ड 5 से परमजीत सिंह, वार्ड 6 से रमन छाबड़ा, वार्ड 7 से मुकेश चावला, वार्ड 8 से तबस्सुम, वार्ड 9 से फरदीन बाबा, वार्ड 10 से शबाना, वार्ड 11 से विनीता चौधरी को भी एसडीएम आशिमा गोयल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह में पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार मिंटू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के सपने को साकार करते हुए गदरपुर का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन कर को कम करने का प्रयास किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पाण्डेय ने सभी को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सभी का है। चुनाव में एक ही प्रत्याशी जीतता है। उन्होंने कहा कि सारे मनभेद और मतभेद भुलाते हुए गदरपुर के विकास की सोच के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि लोकल चुनाव होने के नाते एक ही घर से भी वोटों का बंटवारा होता है। अब मतभेद बुलाकर किसी के साथ भी भेदभाव किए बिना, शहर के विकास के लिए काम करना होगा। समारोह का संचालन डॉ. जयंत शाह ने किया। इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, श्याम दास सुखीजा, धर्मचंद खेड़ा, हरिचंद छाबड़ा, जय कृष्ण अरोड़ा, प्रीत ग्रोवर, नेब सिंह धारीवाल, सुभाष चंद्र गुंबर, राजकुमार भुड़ी, मुन्नी भुसरी, रविंद्र बजाज, कपिल गंडा, नरेश हुड़िया आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।