तीन वर्षों में उत्तराखंड में दर्ज हुये 3044 गंभीर महिला अपराध
उत्तराखंड में पिछले तीन वर्षों में 2583 दुष्कर्म और 3044 गंभीर महिला अपराध दर्ज हुए हैं। हालांकि, 2024 में 2022 की तुलना में महिला अपराधों में 5 प्रतिशत की कमी आई है। काशीपुर के सूचना अधिकार...

काशीपुर। महिला अपराधोें पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड वासी आंदोलनरत रहे हैं लेकिन फिर भी पिछले तीन वर्षों में उत्तराखंड में 2583 दुष्कर्म सहित 3044 गंभीर महिला अपराध दर्ज हुये हैं। इसमें थोड़ी राहत की बात यह हैं कि वर्ष 2024 में 2022 की अपेक्षा महिला अपराधों में 5 प्रतिशत कमी आयी है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी से उत्तराखंड में वर्ष 2024 में गंभीर अपराधों के विवरण की सूचना चाही थी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी ने तीन वर्षीय तुलनात्मक अपराध आंकड़ों का विवरण उपलब्ध कराया है।उपलब्ध
विवरण के अनुसार वर्ष 2024 में 822 दुष्कर्म , 164 महिला अपहरण तथा 25 दहेज हत्या कुल 1011 गंभीर महिला अपराध उत्तराखंड में दर्ज हुये हैंl जबकि वर्ष 2023 में 843 बलात्कार, 77 महिला अपहरण, 47 दहेज हत्या कुल 967 गंभीर महिला अपराध दर्ज हुये हैं। वर्ष 2022 में 918 दुष्कर्म, 86 महिला अपहरण तथा 62 दहेज हत्या सहित 1066 गंभीर महिला अपराध दर्ज हुये थे। जिलावार आंकड़ों के अवलोकन से स्पष्ट हैं कि पिछले 3 वर्षों में सर्वाधिक गंभीर महिला अपराध 777 हरिद्वार जिले में, दूसरे स्थान पर 741 उधमसिंह नगर जिले तथा तीसरे स्थान पर 684 देहरादून जिले में हुये हैंl
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।