विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया 20 लाख दहेज मांगने का आरोप
काशीपुर में विवाहिता हिना ने अपने ससुरालियों पर 20 लाख रुपए की दहेज मांगने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हिना का कहना है कि ससुराल वालों ने...

काशीपुर, संवाददाता। विवाहिता ने ससुरालियों पर 20 लाख रुपए की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी हिना पुत्री हैदर ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि 6 दिसंबर 2019 को उसका विवाह बरेली के इमामबाड़ा निवासी मोहम्मद मुजम्मिल पुत्र साकिर हुसैन के साथ हुआ था। विवाह के दौरान उसको परिजनों ने उपहार स्वरूप दान दहेज भी दिया था। जो की ससुराल वालों ने पहुंचते ही ले लिया था। इसके बाद लगभग 7 महीने बाद से पति मुजम्मिल हुसैन, सांस निगार फातिमा, जेठ जाकिर हुसैन, जाहिर हुसैन, देवर मुदस्सिर हुसैन, जेठानी उजमा, उरूज फातिमा, देवरानी जुल्फी उसको मायके से 20 लाख रुपए की नगदी की मांग करने लगे।
उसको आए दिन शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद उसने मकान खरीदने के लिए अपने पति को लगभग 10 लाख रुपए दिए थे। लेकिन इसके बाद भी उनकी दहेज की मांग जारी रही। 10 फरवरी 2025 को ससुराल वालों ने रसोई में गैस पाइपलाइन को साइड से काट दिया था। लेकिन उसको बदबू आई, तो उसने रेगुलेटर बंद कर दिया। उस दिन ससुराल वालों का उसको मारने का इरादा था। जिसके बाद वह 17 फरवरी को अपने मायकेआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति मुजम्मिल, सास निगार फातिमा, जेठानी उजमा फातिमा, उरूज फातिमा, देवरानी जुल्फी, जेठ जाहिर हुसैन, देवर मुदस्सिर हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।