Nainital School Celebrates Mother s Day with Cultural Programs and Fun Activities सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मना मदर्स डे, Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsNainital School Celebrates Mother s Day with Cultural Programs and Fun Activities

सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मना मदर्स डे

नैनीताल। प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स स्कूल में शनिवार को मदर्स डे से पूर्व शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्व

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालSat, 10 May 2025 07:20 PM
share Share
Follow Us on
सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मना मदर्स डे

नैनीताल। सेंट जॉन्स स्कूल में शनिवार को मदर्स डे से पहले कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने नृत्य और कविता पाठ कर सभी को भावविभोर कर दिया। माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल म्यूजिकल चेयर, ब्लाइंड फोल्ड रेस, पार्सल पास, लकी मॉम आदि खेल आयोजित कराए गए। लकी ड्रॉ के माध्यम से लकी मॉम का चयन किया गया। आकर्षक सेल्फी प्वॉइंट में मां और बच्चों ने सेल्फी लेकर दिन को यादगार बनाया। केक भी काटा गया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट, ज्योति त्रिपाठी, अनीता बोरा, आशा जोशी, किरन मेर, लता फर्त्याल, रुचि साह, मोनिका वर्मा, पल्लवी जोशी, शाहीन, दिया आर्या, विक्रम सिंह रावत, तुलसी मेहरा, पूनम, रेनु बिष्ट, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।