स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी के निधन पर शोक
गुरुग्राम में आज़ाद हिंद फौज़ के सिपाही सुखराम की पत्नी शांति देवी का शनिवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ मोकलवास में किया गया। शांति देवी के पति ने स्वतंत्रता संग्राम में...

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। आज़ाद हिंद फौज़ के सिपाही रहे सुखराम पत्नी शांति देवी (92 वर्षीय ) का शनिवार को स्वर्णवास हो गया है। उनका अन्तिम संस्कार गांव मोकलवास में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति गुरुग्राम के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल ने कह कि शांति देवी के पति स्व. सुखराम नेता सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई में आज़ाद हिंद फौज़ में थे। उन्होंने अंग्रेजों की सेना की फौज की सेवा को ठोकर मारकर आज़ाद हिंद फौज़ में शामिल होकर देश को आज़ाद कराने में अहम योगदान दिया। शांति देवी के परिवार में तीन लड़के व तीन लड़कियां हैं और तीन पोते व चार पोतियां है।
राजकीय सम्मान में मानेसर नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह ने पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। हरियाणा पुलिस की तरफ से एएसआई राजबीर सिंह की अगुवाई में स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। चौकी इंचार्ज जमालपुर अमित ने पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति गुरुग्राम की तरफ से कपूर सिंह दलाल अध्यक्ष व महासचिव सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान ने पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। शांति देवी के अन्तिम संस्कार में गांव के सरपंच महेश, पूर्व सरपंच रवि, राम निवास, ब्रह्म प्रकाश, धर्म सिंह, राज कुमार, नीरज जोगा राम, प्रताप सिंह आदि ने हिस्सा लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।