मजदूर से हुजूर तक का सफर का हुआ विमोचन
विकासखंड चंबा के ग्राम सगवाण निवासी सेवा निवृत्त तहसीलदार सिंगरोप सिंह नेगी की आत्मकथा 'मजदूर से हुजूर तक' का विमोचन नगर पालिका चंबा की अध्यक्ष शोभनी धनोला द्वारा किया गया। पुस्तक में लेखक ने अपने...

विकासखंड चंबा के सारज्यूला पट्टी स्थित ग्राम सगवाण निवासी सेवा निवृत्त तहसीलदार सिंगरोप सिंह नेगी द्वारा लिखित आत्मकथा मजदूर से हुजूर तक का सफर (मेरी जीवन यात्रा) का विमोचन नगर पालिका चंबा की अध्यक्ष शोभनी धनोला द्वारा किया गया। विमोचन कार्यक्रम बादशाही थौल स्थित लाडेसर आश्रम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम के मौजूदों ने पारंपरिक गढ़वाली रीति-रिवाज से अतिथियों के स्वागत के साथ की गई। पुस्तक के लेखक सिंगरोप सिंह नेगी ने अपने संघर्षमय जीवन की झलक प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों को पूर्वजों के संघर्षों से अवगत कराने और प्रेरणा देने के उद्देश्य से लिखी गई है।
इस अवसर पर नगर पालिका चंबा की अध्यक्ष शोभनी धनोला ने लेखक की स्पष्टवादिता और जीवन संघर्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पुस्तक हमारे समाज और परिवेश की सच्ची घटनाओं का दर्पण है। जबकि रघुभाई जड़धारी ने पुस्तक की रचना प्रक्रिया और प्रकाशन यात्रा पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं में पूर्व प्रमुख थौलधार खेम सिंह चौहान, कवि सोमवारी लाल सकलानी, पूर्व सैनिक इंद्र सिंह नेगी, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल शामिल रहे। सभी ने इस पुस्तक को जीवन के हर पहलू को ईमानदारी से उजागर करने वाला प्रेरक दस्तावेज बताया। कार्यक्रम में निर्मला बिष्ट, विक्रम सिंह रावत, संजय बहुगुणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र सिंह धनोला, विक्रम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।