श्रीदेव सुमन को जयंती किया याद
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने श्रीदेव सुमन की जयंती पर उनके पैतृक गांव जौल और चंबा में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने युवाओं को श्रीदेव सुमन के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा।...

टिहरी जनक्रांति के महानायक श्रीदेव सुमन को जयंती पर उनके पैतृक गांव जौल और चंबा सुमन पार्क में बने स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में याद करते हुए टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने पुष्पांजली अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। विधायक ने कहा कि श्रीदेव सुमन के पैतृक गांव जौल में श्रीदेव सुमन राज्य विवि का परिसर बनाया जाएगा और और टिहरी झील का नाम सुमन सागर झील रखा जाएगा। मौके पर चंबा नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, विहिप के जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह सजवाण, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद सुयाल, सभासद वीरेंद्र सेमवाल, गौरव फोदड़ी, दीपक गुनसोला, अक्षत पवन विजल्वाण आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।