Severe Rain and Hail Damage Cash Crops in Mori Block s Govind Wildlife Park Area मोरी में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, Uttarkashi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsSevere Rain and Hail Damage Cash Crops in Mori Block s Govind Wildlife Park Area

मोरी में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

मोरी ब्लॉक के गोविंद वन्य जीव विहार पार्क क्षेत्र में पिछले दो दिन से बारिश और ओलावृष्टि जारी है, जिससे काश्तकारों की नगदी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सेब, नाशपाती, आड़ू जैसी फसलों को नुकसान पहुँचा...

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीSun, 11 May 2025 03:31 PM
share Share
Follow Us on
मोरी में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

मोरी ब्लॉक के गोविंद वन्य जीव विहार पार्क क्षेत्र में गत दो दिन से बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है। इससे काश्तकारों की नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मोरी ब्लॉक में शनिवार रात को सिदरी, सांकरी, सौड़, कोटगांव क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे सेब, नाशपाती, आड़ू, खुमानी, चुल्लू आदि फसलों को भारी नुक्सान पहुंचा है। सेब बागवान सत्यवान सिंह रावत, विजयमा राणा ने बताया कि नगदी फसलें ही उनकी आर्थिकी का एकमात्र साधन है। जिससे वह वर्षभर अपने और परिवार का भरण पोषण करते हैं। लेकिन बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से वह चिंतित है। उन्होंने सरकार से क्षतिग्रस्त फसल का प्रतिकर देने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।